(स्पोर्ट्स डेस्क): आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी हैं बल्लेबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में टॉप-3 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला हैं मार्नस लाबुशेन पहले नंबर पर काबिज हैं. जबकि स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर हैं और ट्रेविस हेड तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं वही टीम इंडिया के बल्लेबाजों को ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारी नुकसान हुआ है. ऋषभ पंत के अलावा कोई भारतीय खिलाड़ी टॉप-10 में जगह नहीं जगह बना पाया. टीम इंडिया के बल्लेबाजों का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में प्रदर्शन काफी साधारण रहा. जिसकी वजह से उन्हें टेस्ट रैंकिंग में भारी नुकसान हुआ है.

#ICC Test Batsman Rankings,#ICC Test Rankings,#Teamindia,#BCCI,