कैंट विधानसभा के वार्ड 42 कांवली में चलाया गया महाजनसंपर्क अभियान
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कैंट विधानसभा के प्रेम नगर कांवली मंडल अनुसूचित मोर्चा द्वारा वार्ड 42 कांवली में महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया, मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं, विकास कार्य एवं नीतियों की जानकारी दी गयी । इसके साथ ही 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की पत्रक का वितरण भी किया गया।

इस दौरान कैंट विधायक सविता कपूर, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगिंदर पुंडीर , महानगर अध्यक्ष अनुसूची मोर्चा विशाल कुमार , मण्डल अध्यक्षा सुरेन्द्र कुमार घेयल, अंजु बिष्ट , मंडल महामंत्री विनोद रावत, मंडल उपाध्यक्ष के राम बाबू , अनुसूचित मोर्चा मंडल महामंत्री आनंद सूद, महामंत्री निखिल बरसवाल, सोनू सरकेन, मंडल मंत्री राजकमल , सोनिया वर्मा ,शक्ति केंद्र संयोजक नरेंद्र कुमार, बूथ अध्यक्ष छाया देवी, आईटी प्रभारी रेनू देवी , मंडल कार्यकारिणी सदस्य नवीन कुमार बुथ टोली के द्वारा क्षेत्र में जाकर घर-घर संपर्क अभियान के तहत दरवाजों पर स्टीकर लगाकर एवं मोदी सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण से संबंधित पत्रक वितरण भी किया।

भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं, विकास कार्य एवं नीतियों की जानकारी दी जा रही हैं। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

#Cantt Vidhansabha,#Uttarakhand BJP,#BJP Maha Jansampark Abhiyan,#public relationship campaign,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,







