खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर दलित-आदिवासी प्लान पर काम कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शाखा विस्तार का अभियान तेज कर दिया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब अपने 'समरसता कार्यक्रम' को और तेज करेगा. इसके लिए खास तौर पर दलित बस्तियों और उन आदिवासी इलाक़ों का चयन किया जा रहा है, संघ के पूर्वी क्षेत्र की कार्यकारिणी की बैठक में सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने अवध से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड क्षेत्र में शाखाओं के विस्तार और सेवा कार्य बढ़ाने पर जोर दिया। अनुसूचित जाति और आदिवासी बस्तियों में संघ के विस्तारक पहुँचेंगे और वहाँ जन जागरण करेंगे, जानकारी के अनुसार यूपी मे विशेष रूप में चिह्नित अनुसूचित जाति की बस्तियों में और नेपाल से सटे प्रदेश के बॉर्डर, मिर्ज़ापुर और तराई इलाक़े के उन ज़िलों में भी समरसता अभियान को तेज़ किया जाएगा, दलितों और आदिवासियों के बीच सेवा कार्य संचालित कर उन्हें संघ से जोड़ा जाएगा। उनकी समस्याओं के समाधान के साथ उन्हें मुख्य धारा में शामिल करने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। संघ अनुच्छेद 370 की समाप्ति, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण सहित सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दों को भी जनता के बीच रखेगा। राष्ट्रवाद से जुड़े समसामायिक मुद्दों को लेकर भी जनता के बीच माहौल बनाया जाएगा।

#UP News,#RSS plan for UP,#RSS,#Rashtriya Swayamsevak Sangh,,