(बॉलीवुड डेस्क): भारतीय सिनेमा का बड़ा नाम संजय मिश्रा बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार हैं, जो हर किरदार में अपनी एक्टिंग से जान डाल देते हैं। संजय मिश्रा की हिंदी शॉर्ट फिल्म 'गिद्ध' ने कमाल दिखाते हुए शॉर्ट्स फिल्म फेस्टिवल एवं एशिया 2023 में एशिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता जीत लिया है. इस फेस्टिवल में अभिनेता को 'बेस्ट एक्टर' अवार्ड से सम्मानित भी किया गया. 'बेस्ट शॉर्ट फिल्म' जीत के साथ, 'गिद्ध' ऑस्कर्स में कॉम्पिटीशन के लिए ऑफिशियली क्वालीफाई हो गई है. वहीं संजय मिश्रा ने फिल्म को लेकर कहा, हमारी फिल्म ‘गिद्ध’ को मिले जबरदस्त ग्लोबल वेलकम के लिए मैं बहुत विनम्र और आभारी हूं. यह एक यादगार जर्नी रही है, और इस तरह के इनक्रेडिबल क्रू के साथ कोलैबोरेट करने का एक्सपीरियंस हमारे लिए अच्छा रहेगा. हमेशा मेरे साथ रहो. लघु फिल्म 'गिद्ध' समाज के लिए एक आईना है। यह समाज की वास्तविकताओं के बारे में बोलती है. वहीं इस खबर से संजय मिश्रा के फैंस और अभिनेता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

#Best Actor,#Sanjay Mishra Giddh,#Sanjay Mishra,#Bollywood News,#Oscars,