केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आगामी कांवड़ यात्रा 2023 की तैयारियां जोरो पर हैं, इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मुज़फ़्फ़रनगर विकास भवन में सभी शिव भक्तों के सुगम कावड़ यात्रा की तैयारी हेतु आयोजित बैठक में सभी प्रकार के व्यवस्थाओं की समीक्षा कर उपरोक्त सम्बंध में अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल , जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल , नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, नगर पंचायत चेयरमैन इस्लामुद्दीन ,पुरकाजी चेयरमैन ज़हीर फारुखीएवं अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।
#Muzaffarnagar news,#UP News,#Kanwad Yatra 2023,







