(बॉलीवुड न्यूज़): फिल्म 'द क्रू' की रिलीज डेट सामने आ गई है और यह फिल्म अगले साल आएगी। 'द क्रू' 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि इस फिल्म को एकता कपूर और रिया कपूर मिलकर प्रोड्यूसर कर रही हैं। फिल्म में करीना कपूर,तब्बू , कृति सैनन ,कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ की मुख्य भूमिका है। फिल्म तीन महिलाओं की कहानी है जो काम करती हैं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करती हैं। द क्रू' की कहानी निधि मेहरा और मेहुल सूरी ने लिखा है। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन कर रहे है।

#The Crew,#Bollywood News,