कंगना रणौत की 'तेजस' 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की आगामी फिल्म 'तेजस' 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में वह वायुसेना की अधिकारी तेजस गिल की भूमिका में नजर आने वाली हैं। जिसकी कहानी एक पायलट और देश की रक्षा करने वाले बहादुर सैनिकों के आसपास घूमती है। हाल ही में कंगना रणौत की आने वाली फिल्म तेजस में उनका एक नया लुक जारी किया गया है। कंगना रणौत ने तेजस को भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म कहा हैं। कंगना ने ट्विटर पर फिल्म से अपनी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह वायुसेना के पायलट के रूप में नजर आ रही हैं।
#Kangana Ranuat,#Tejas,#Bollywood News,#Entertainment News,






