मुजफ्फरनगर,खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने शिव चौक पर किया जलाभिषेक, कांवड़ियों पर बरसाए फूल । केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने शहर के शिव चौक स्थित शिव मूर्ति पर जलाभिषेक किया।  हरिद्वार से कांवड़ लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने शिव चौक पर भगवान शिव की मूर्ति पर आरती की और फिर जलाभिषेक किया। 


केंद्रीय मंत्री रात 8 बजे शिव चौक पहुंचें और भगवान भोलेनाथ के चरणों में जलाभिषेक किया। यहीं पर उनकी कांवड़ यात्रा विराम कर गई। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान का भाजपा नेताओं ने पगड़ी व पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने शिव चौक पर राज्यमंत्री कपिल देव के साथ कांवडिय़ों पर फूल बरसाए।


केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान की इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य यूनिफॉर्म सिविल कोड के समर्थन में लोगों को जागरूक करना और यूसीसी का प्रचार-प्रसार करना था . उन्होंने कहा कि देश में एक कानून होना चाहिए। मंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा की वह देशवासियों की सुख शांति और समृद्धि के लिए कामना करते हुए गंगाजल लेकर आये हैं.


केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान यूनिफॉर्म सिविल कोड की पहले भी वकालत कर चुके हैं। उन्होंने यूसीसी के प्रचार प्रसार के लिए हरिद्वार से गंगाजल उठाया। और पैदल कांवड़ लेकर चले, केंद्रीय मंत्री ने मार्ग में लोगों के बीच यूनिफॉर्म सिविल कोड की भ्रांतियां दूर की और उनके साथ विचार विमर्श भी किया ।

#UCC,#Kanwar Yatra,#Muzaffarnagar News,#UP News,#Sanjeev Baliyan,