मोना सिंह भी हुईं थीं कास्टिंग काउच की शिकार
(बॉलीवुड डेस्क): 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से मशहूर हुईं मोना सिंह ने कॉस्टिंग काउच को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया है. अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि क्या उन्होंने कभी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना किया है या नहीं। मोना सिंह ने बताया 'हां, मैंने इसका सामना किया है, लेकिन ये मुझे 'जस्सी जैसी कोई नहीं' मिलने से पहले की बात है. ये वो समय था जब मैं ऑडिशन के लिए पुणे से बॉम्बे आया करती थी. मैं कुछ ऐसे लोगों से मिली थीं, जिन्होंने मुझे असहज, अजीब और भयानक महसूस कराया था .उन्होंने कहा कि कैसे कभी भी किसी भी महिला या लड़की की फीलिंग गलत नहीं होती। लड़कियों को हमेशा पता लगा जाता है कौन उनके साथ सही है और कौन गलत। मोना सिंह ने कहा की कि कास्टिंग काउच एक ऐसी चीज है, जो हर इंडस्ट्री में मौजूद है।
# casting couch,#Mona Singh,#Bollywood News,#Mona Singh On Casting Couch,







