देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : हरेला के अवसर पर मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट और आगाज फैडरेशन ने मालदेवता से सहस्त्रधारा रोड पर वृहद रूप से बीज . बम बीज बाल प्रत्यारोपण और वृक्षारोपण अभियान चलाया. आज के इस बीज बम अभियान साथियों ने मौलश्री, कचनार, जक्रेडा, बांस आदि के 800 बीज बस सड़क किनारे बंजर जमीन पर प्रत्यारोपित किये !

पिछले दिनों भी इन सभी संस्थाओं ने रायपुर से मालदेवता बाली रोड - केसरवाला चमोली मोहल्ले के साथ साथ वन देवता मंदिर के प्रांगण, फायरिंग रेंज के बाहरी क्षेत्र में लगभग 1000 बीज बम फेंके गए या प्रत्यारोपित किये थे इस बात का विशेष ध्यान रखा गया की ये बीज बम सरलता और सुरक्षा के साथ इस बरसात में उग पायें !

आज के इस कार्यक्रम में मनवीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष रमनप्रीत कौर,  ट्रस्ट के सदस्य सुषमा थापा सुमन सिंह, अरून  ठाकुर , शनिधाम के आचार्य श्री सुशांत राज, इन्द्रजीत सिंह , विनोद रावत, पूजा शर्मा वंदना बिष्ट और आगाज फैडरेशन के अध्यक्ष जे पी मैठाणी शामिल रहे.

#Harela,#Harela Festivel,##dehradunnews,#uttarakhandnews ,