देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): महानगर कांग्रेस अनु.जा.वि. के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष लक्की राणा जी के द्वारा उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य में वार्ड 75 ब्राह्मणवाला में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें कार्यकारी महानगर अध्यक्ष लक्की राणा ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है हमे केवल वृक्षों को लगाना ही नही है बल्कि लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे।


उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में हरेला पर्व के रूप में वृक्षा रोपण को मनाने की परम्परा सदियों पुरानी रही है तथा कांग्रेस पार्टी की हरीश रावत के नेतृत्व वाली सरकार ने इस पर्व को एक आन्दोलन के रूप में लेते हुए सघन वृक्षारोपण का अभियान चलाया था। आज विश्व पर्यावरण की रक्षा में देवभूमि उत्तराखण्ड के महत्व को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया जाता रहा है। वृक्षारोपण करने वालों में लक्की राणा के साथ महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी , महानगर महामंत्री विजय प्रसाद भट्टराई , वार्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह , महानगर सचिव शहजाद अंसारी  ,रवि हसन अंसारी ,फारुक राव  ,पार्षद मुकीम अहमद भूरा , इस्लाम  ,ब्रहम सिंह पवार  आदि लोग मौजूद रहे।

#dehradunnews,#uttarakhandnews,#Harela,#Harela Festivel,