कार्लोस अल्काराज ने नोवाक जोकोविच को हराकर विंबलडन का खिताब अपने नाम किया
(स्पोर्ट्स डेस्क) : स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर अपना पहला विंबलडन खिताब जीता, पिछली 4 बार से लगातार इस खिताब को अपने नाम करने वाले दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को फाइनल मुकाबले में अल्काराज ने रोमांचक तरीके से मात दी. यह कार्लोस अल्काराज का दूसरा गैंड स्लैम टाइटल था. इससे पहले उन्होंने यूएस ओपन 2022 का खिताब जीता था. अल्काराज 2021 में यूएस ओपन में ओपन एरा में सबसे कम उम्र के पुरुषों के क्वार्टर फाइनलिस्ट बने थे. वे 2022 में राफेल नडाल और जोकोविच को हराने वाले पहले टीनएजर बने थे. अल्कारा एटीपी में नंबर वन की रैकिंग हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. अल्काराज एटीपी में नंबर वन की रैंकिंग पाने वाले चौथे स्पेनिश खिलाड़ी हैं. इससे पहले नडाल, कार्लोस मोया और उनके मेंटर जुआन कार्लोस फरेरो ये रैंकिंग हासिल कर चुके हैं. इस फाइनल मुकाबले में नोवाक जोकोविच को 1-6, 7-6, 6-1, 3-6, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा. अभी तक जोकोविच अपने करियर में कुल 23 ग्रैंड स्लैम खिताब को अपने नाम कर चुके हैं.
#Wimbledon 2023 Winner,#Novak Djokovic, #Carlos Alcaraz,#Wimblendon 2023,#Wimblendon ,







