विपक्षी दलों का बेंगलुरु में लगेगा जमावड़ा, बैठक में 2024 का रोडमैप होगा तैयार
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): विपक्षी दलों की आज से बेंगलुरु में बड़ी बैठक होने जा रही है, जिसमें समान विचारधारा वाले 26 दलों के नेता शामिल होंगे. कांग्रेस नेताओ ने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की इन समस्याओं का समाधान करने के लिए यहां हैं. 26 विपक्षी दल एक साथ आगे बढ़ने और इस तानाशाही सरकार को जवाब देने के लिए यहां हैं. इस बैठक में हम आगे की रणनीति तय करेंगे। सूत्रों ने कहा कि 2024 के आम चुनावों के मद्देनजर विपक्षी गठबंधन के लिए एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम और संचार बिंदुओं का मसौदा तैयार करने के लिए एक उपसमिति गठित करने का प्रस्ताव है. कांग्रेस नेताओं की तरफ से ये भी बताया गया कि 18 जुलाई को सभी विपक्षी दल मिलकर संयुक्त बयान जारी कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम 26 दल हैं, हम मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हम इन सभी मुद्दों को एक या दो बैठकों में सुलझा लेंगे.
विपक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी पार्टियों को निमंत्रण भेजा है. इस बैठक में कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई-एम, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, जेडीयू, राजद, समाजवादी पार्टी, डीएमके, आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना-यूबीटी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, सीपीआई-माले, रालोद, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस-एम, एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, केरला कांग्रेस, अपना दल (के), मनिथानेया मक्कल काची, केएमडीके और एआईएफबी शामिल होगी.
#BJP,#Congress,#Opposition Meeting,AAP PArty,#Arvind Kejriwal,#Rahul Gandhi,,







