वेलकम 3 में नजर आयेंगे अरशद वारसी !
(बॉलीवुड डेस्क): कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. अब इस फिल्म का अगला पार्ट यानी वेलकम-3 भी जल्द ही रिलीज होने वाली है. वेलकम 3 में अक्षय कुमार और परेश रावल का आना तो तय है। कुछ समय पहले खबर आ रही थी कि इस फिल्म में अरशद वारसी और संजय दत्त नजर आने वाले हैं। अब अरशद वारसी ने खुद इस फिल्म पर मुहर लगा दी है। फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में रहने वाले हैं.’ अरशद वारसी भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. अरशद वारसी लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं. अब अरशद ने भी बड़े पर्दे के लिए कमर कस ली है. रशद वारसी ने कहा कि फिल्म की कास्टिंग पूरी हो चुकी है. जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.
#Arshad Warsi,#Bollywood News,#Welcome 3,#Akshay Kumar ,







