पहले लोकतंत्र के नाम पर गिने-चुने लोगों के आलावा गरीबों की कोई पूछ नहीं थी: पीएम मोदी
वाराणसी,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल के लिए 12,110 करोड़ रुपये की 29 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा की गरीबों, दलितों और पिछड़ों को अपमान और प्रताड़ना के अलावा कुछ भी नहीं मिलता था। बैंकों में अमीरों की पहुंच होती थी। गरीब यह मानता था कि पैसा नहीं है तो बैंक खाते की क्या जरूरत है। मगर, बीते नौ वर्षो में इस सोच को भी भाजपा सरकार ने बदल दिया है। उन्होंने कहा कि हमने बैंकों के दरवाजे सबके लिए खोल दिए हैं। पैसों की गारंटी सरकार खुद ले रही है। देश भर में 35 लाख से अधिक लोगों को स्वनिधि योजना के तहत मदद स्वीकृत हुई है। आवास योजना के ज्यादातर घर महिलाओं के नाम हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले बैंक तक पहुंच अमीरों की होती थी। माना जाता था कि पैसा नहीं है तो बैंक खाते की क्या जरूरत है। बीते 9 साल में इस सोच को भी भाजपा सरकार ने बदल दिया है। हमने बैंकों के दरवाजे सबके लिए खोल दिये हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले 09 सालों में केन्द्र सरकार के कार्यों का उल्लेखकर कहा कि सरकार बदली है नियत बदली है तो परिणाम भी बदले दिख रहे हैं। पहले करप्शन और कालाबाजारी से अखबार भरे रहते हैं। अब शिलान्यास और लोकार्पण की खबरें अखबारों में छाई रहती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था जब गरीबों के लिए योजनाएं एसी कमरों में बैठकर बनाई जाती थी, योजनाएं काम कर रही हैं या नहीं इसका कोई खबर लेने वाला नहीं था। गरीब को कोई पूछने वाला नहीं था। गरीबों, दलितों और पिछड़ों को केवल अपमान और प्रताड़ना के अलावा कुछ भी नहीं मिलता था।
#PM Modi Varanasi Visit.#PM Modi,#Varanasi News,#UP News,#CM Yogi,,







