(बॉलीवुड डेस्क) : दर्शकों की भारी मांग पर मेकर्स 'मिर्जापुर 3' लेकर आ रहे हैं। ओटीटी पर फैंस पलकें बिछाकर मिर्जापुर के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। वो जानना चाहते हैं कि आखिर गोलू गुप्ता और गुड्डू भैया अपना बदला पूरा कर पाते हैं या नहीं। वेब सीरीज मिर्जापुर के सीजन 2 को दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है. इसी के बाद से ही इस सीरीज के तीसरे सीजन को लेकर दर्शकों में उत्साह देखते ही बन रहा हैं  ‘मिर्जापुर’ अखंडानंद त्रिपाठी (पंकज त्रिपाठी) की कहानी है, जिन्हें कालीन भैया के नाम से भी जाना जाता है, जो उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में माफिया डॉन और मिर्ज़ापुर के शासक हैं। ‘मिर्ज़ापुर 3’ के अलावा विजय, करीना कपूर खान और जयदीप अहलावत के साथ ‘डिवोशन ऑफ़ सस्पेक्ट एक्स’ में भी नज़र आएंगे। विजय के पास ‘मर्डर मुबारक’ भी पाइपलाइन में है। मिर्जापुर के सीजन-3  का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. अब तक इसके रिलीज होने की कोई ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेबसीरीज को इसी साल यानी 2023 में रिलीज किया जा सकता है.

#Bollywood News,#Mirzapur Season 3 Release Date,#Mirzapur Season 3 ,