देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मौसम विभाग ने आज दून समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा की आशंका जताई है। चमोली, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों के आसार हैं। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन पूरे राज्य में तेज बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं। बारिश से होने वाले भूस्खलन से संवेदनशील इलाकों में सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। हरिद्वार में भी आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मसूरी में भी मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बारिश जारी रही। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में रात से हो रही बारिश से यमुना नदी, हनुमान गंगा, बडियार नदी उफान पर चल रही है। उधर, पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में काली नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। 

#dehradunnews,#uttarakhandnews,#Uttarakhand Weather,#Rain in Uttarakhand,#Heavy Rain,,