देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : शुक्रवार को वार्ड नंबर 40 प्रेमनगर कांवली मंडल महिला मोर्चा महामंत्री रुकमणी पंवार के नेतृत्व में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर  व महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष अर्चना बागड़ी को शॉल भेंट कर स्वागत कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 


जिसमें प्रेमनगर कांवली मंडल मंडल प्रभारी राजेश कंबोज, महानगर महामंत्री सुषमा कुकरेती, कार्यालय प्रभारी बबली चौहान , मंडल उपाध्यक्ष राहुल चौहान,  शिशिरकांत त्यागी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रेमनगर कांवली  मंडल निरु छिब्बर, उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज , बिना भाटिया , सोशल मीडिया प्रभारी मंजू , अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र घेयल , सरिता ठाकुर, पंकज भटनागर  व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

#Harela Festivel, #Harela,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,