(बॉलीवुड डेस्क): वरुण और जान्हवी की ‘बवाल’ को ट्विटर पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, फिल्म ‘बवाल’ 21 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नजर आ रही है. फिल्म की लोग तारीफ कर रहे हैं. कई ने इसे सुपरहिट बताया है तो कई वरुण और जाह्नवी की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में पति-पत्नी के रोल में नजर आ रहे वरुण और जाह्नवी की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है.  इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की परफॉर्मेंस ने सभी का ध्यान खींचा है। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। वरुण और जान्हवी की ‘बवाल’ को ट्विटर पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बवाल में वरुण धवन ने टीचर का रोल प्ले किया है. वहीं जाह्नवी कपूर उनकी पत्नी के रोल में हैं. फिल्म के अन्य कलाकारों में मनोज पहावा और अंजुमन सक्सेना हैं. मुकेश तिवारी ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाया है.

#Bawaal,#Bollywood News,Varun Dhawan,#Varun Dhawan and Jhanvi Kapoor,