सीएम योगी आज तीर्थ नगरी शुकतीर्थ के दौरे पर
मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तीर्थ नगरी शुकतीर्थ के दौरे पर हैं, सीएम योगी के कार्यक्रम की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में आला अधिकारियों ने डेरा डाला हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार दोपहर को शुकतीर्थ में पहुंचेंगे। जिसको लेकर आला अफसर के अलावा भाजपा नेता व मंत्री आदि लगे हुए है। इसके आलावा सीएम योगी बिजनौर का दौरा भी करेंगे। बता दें कि सीएम योगी के बिजनौर दौरे को लेकर अधिकारी जहां अपने स्तर से तैयारियों में जुटे हैं, वहीं भाजपाई भीड़ जुटाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, यूपी के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने आसपास के ग्रामीण इलाकों में जनसम्पर्क कर मुख्यमंत्री की जनसभा में ग्रामीणों से पहुँचने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियां जोरो से चल रही है, जिसकी कमान जिलाधिकारी ने अपने हाथो में ले रखी है। जिलाधिकारी लगातार शुक्रतीर्थ में कैम्प किये हुए है ।
#Muzaffaranagar News, #UP News, #cm Yogi,#Sanjeev Baliyan,







