(स्पोर्ट्स डेस्क) : विराट कोहली ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का 29वां शतक लगाया,  विराट कोहली ने  206 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 121 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. भारत ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए, जवाब में वेस्टइंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। पहली पारी में वेस्टइंडीज अब भी भारत से 352 रन पीछे है। विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर का यह 500वां मैच है जिसमें उन्होंने टेस्ट करियर का 29वां शतक लगया. उन्होंने इससे पहले 274 वनडे में 46 और 115 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक शतक और लगाया है. इस तरह विराट के नाम अब 76 अंतरराष्ट्रीय शतक हो गए हैं. घर के बाहर लगभग 55 महीने से अपने अगले टेस्ट शतक के इंतजार को आखिरकार कोहली ने वेस्टइंडीज में खत्म किया. कोहली का सभी फॉर्मेट में मिलाकर विंडीज टीम के खिलाफ यह 12वां शतक भी है. विराट कोहली ने अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच को यादगार बनाते हुए टेस्ट करियर का 29वां शतक लगाया. इसके साथ ही विराट कोहली ने क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज माने जाने वाले सर डॉन ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतकों की बराबरी कर ली. 

#IND vs WI Test,#IND vs WI 2nd Test,#Virat Kohli,#BCCI,#Team India,