खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ जारी हैं, करीब तीन महीने से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है. मणिपुर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि वायरल वीडियो मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. अब तक कुल 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इससे पहले पुलिस ने 20 जुलाई को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और सुप्रीम कोर्ट ने भी नाराजगी और दुख जताया है. पीएम ने घटना की निंदा करते हुए यह भी कहा कि इसने पूरे देश की बेइज्जती की है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. बता दें कि मणिपुर में मैतई समुदाय जनजातीय आरक्षण की मांग कर रहा है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को मैतई को आरक्षण देने का आदेश दिया था लेकिन तीन मई को कुकी और नागा जनजातियों ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे राज्य में हिंसा भड़क गई। वहीं, मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का मामला संसद तक पहुंच गया. संसद के दोनों सदनों में शुक्रवार को भी इस मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. 

#Manipur Violence,#Manipur News,,