सीएम धामी ने गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर किया स्वागत
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री अमित साह पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित उत्तराखंड पुलिस का राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे पुलिस को राष्ट्रपति कलर सौंपेंगे। परेड ग्राउंड में राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे
#Amitshah #PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnew,




