काकड़ा गांव की बेटी अनु सैन ने किया नाम रोशन, यूपी पुलिस में बनी इंस्पेक्टर
मुज़फ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के काकड़ा गांव की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनु सैन उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर बन गई हैं। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने उनके कंधों पर तीन स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नत किया है। शाहपुर ब्लॉक के काकड़ा गांव की रहने वाली बेटी और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी डॉ. नीरज कुमार की होनहार पुत्री अनु सैन ने खेल के मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने के पश्चात अब उत्तर प्रदेश पुलिस के महकमे में इंस्पेक्टर के पद तक पहुंचकर एक बेहद अहम उपलब्धि अपने नाम दर्ज कराई है। उनकी इस शानदार सफलता के चलते न केवल उनके परिवार के भीतर बल्कि उनके पूरे गांव, आसपास के क्षेत्र और संपूर्ण जनपद में बेहद खुशी का माहौल बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ा चुकी अनु की इस कामयाबी को उनकी बरसों की कड़ी मेहनत, अटूट लगन और सच्चे समर्पण का बहुत बड़ा नतीजा माना जा रहा है।
अनु सैन के द्वारा खेल के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों और पुलिस विभाग के के भीतर उनकी इस नई पदोन्नति के खास मौके पर गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने उन्हें इंस्पेक्टर के पद का प्रतीक माने जाने वाले तीनों स्टार उनके कंधों पर खुद सजाकर पदोन्नति सौंपी। शाहपुर क्षेत्र के गांव काकड़ा की इस बेटी की सफलता से पूरे इलाके के लोगों के भीतर गर्व और भारी उत्साह देखा जा रहा है। उनकी यह उपलब्धि देश के तमाम युवाओं और विशेष तौर पर बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा का स्रोत है.
#Muzaffarnagarnews #UPNews #Kakda,




