(स्पोर्ट्स डेस्क): पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 365 रनों का लक्ष्य दिया. इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक कैरेबियाई टीम ने 2 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं. अब पांचवें दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट लेने हैं, टीम इंडिया को 183 रन की बढ़त हासिल हुई। भारत ने दूसरी पारी दो विकेट पर 181 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और कुल 364 रन की बढ़त हासिल की। इस तरह वेस्टइंडीज को 365 रन का लक्ष्य मिला। भारत के लिए दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा ईशान किशन ने अर्धशतक जड़ा. भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया. मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में 5 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया. चौथे दिन का खेल भी बारिश से बाधित रहा। दूसरे सत्र का खेल लगभग बारिश से धुल गया। ऐसे में पांचवें दिन भी खेल आधे घंटे पहले शुरू होगा। भारत के पास वेस्टइंडीज के आठ विकेट लेने के लिए करीब 98 ओवर होंगे। आज अगर बारिश नहीं होती है तो भारत 2-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम कर सकता है। डोमिनिका में पहला टेस्ट टीम इंडिया पारी और 141 रन से जीता था।

#IND vs WI,#India vs West Indies,#BCCI,#Cricket News,#Team India,