खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : ट्विटर को अब X के नाम से जाना जाएगा। एलन मस्क ने ट्विटर का नाम और लोगो दोनों बदल दिया है. और ट्विटर का डोमेन भी अब Twitter.com से X.com हो गया है। एलन मस्क ने ट्विटर मुख्यालय की एक फोटो शेयर की है जिसपर लेजर लाइट से X लोगो बनाया गया है, इससे पहले मस्क ने आज सुबह अपनी प्रोफाइल पिक बदल दी थी. ट्विटर के आधिकारिक हैंडल की प्रोफाइल फोटो भी X वाली हो गई है और नाम भी एक्स कर दिया गया है, ट्विटर को मस्क ने पिछले साल 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था. खरीदने के बाद से मस्क इसमें कई बदलाव कर चुके हैं. एलन मस्क जल्द ही ट्विटर का नया लोगो भी जारी कर सकते हैं। स्क ने ट्वीट करके इस बदलाव का संकेत दिया है। पहले मस्क ने लिखा था कि जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे।

#Twitter,#Twitter New Logo,#Elon Musk,