(बॉलीवुड डेस्क): रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी नयी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का इन दिनों जमकर प्रमोशन कर रहे हैं, फिल्म इसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी के चलते रणवीर और आलिया अपनी नयी फिल्म के प्रमोशन के लिए यूपी के झुमका नगरी बरेली पहुंचे। वर्ष 1966 में फिल्म मेरा साया मैं फिल्माया गया गाना झुमका गिरा रे बरेली के बाजार… में काफी लोकप्रिय हुआ है। अब रॉकी रानी से बनी फिल्म प्रेम कहानी में व्हाट्स झुमका गाना फिल्माया गया है। अपने चेहते सितारों को देखने हजारों दर्शक पहुंचे। कार से उतरने के बाद दोनो ने हाथ उठाकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया और नयी फिल्म देखने की आग्रह किया। अब फैंस में अपनी फिल्म को लेकर और ज्यादा क्रेज बढ़ाने के लिए रणवीर सिंह ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। सोमवार को रणवीर सिंह ने फैंस के लिए अपने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के किरदार रॉकी रंधावा के 'मंडे मोटिवेशन' वाला नया प्रोमो जारी किया। इसमें वह शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। 

Entertainment News#Ranveer Singh,#Alia Bhatt,#Karan Johar,#Bollywood News,#Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani,#,