सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे पर लगाई रोक
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे को लेकर हिंदू पक्ष को झटका दिया है। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार शाम 5 बजे तक के लिए रोक लगा दी है. इस दौरान मस्जिद कमेटी को हाई कोर्ट जाने का मौका दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने हर हाल में 26 जुलाई की शाम 5 बजे से पहले ज्ञानवापी सर्वे पर हाईकोर्ट को अपना आदेश पारित करने को कहा है। ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन देखने वाली अंजुमन कमेटी ने काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे मस्जिद परिसर के सर्वेक्षण के लिए वाराणसी जिला अदालत के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश दिया.
#Gyanvapi Masjid Case,#UP News,#Gyanvapi Case,#Gyanvapi Mosque ASI Survey,







