देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): गौ क्रांति मंच के बैंनर तले संत सतगुरु गोपाल मणि जी के सानिध्य में होटल मीनाक्षी गार्डन रिस्पना पुल में एक बैठक (गोष्ठी) आहुत की गई, जिसमें पूज्य गुरुदेव भगवान ने बताया आने वाले 19 अगस्त से बनु वाला स्कूल रेस कोर्स देहरादून में विशाल एवं भव्य दिव्य अष्टादश महापुराण, कामधेनु महायज्ञ, होना सुनिश्चित है जिसमें 28 विद्वान कथा व्यासों द्वारा 18 पुराणों पर दिव्या गौ माता की महिमा का प्रवचन करेंगे जिसमें  पूज्य गुरुदेव गोपाल मणि जी महाराज गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए१०१ देव डोलियों का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने ओजस्वी वाणी के द्वारा दिव्य धेनु मानस कथा श्रवण हम सभी को 19 से 25 अगस्त तक अनुग्रहित कराएंगे,  साथ ही गुरुदेव गोपाल मणी जी महाराज ने बताया कि गोपाष्टमी के दिन दिल्ली में होने वाली विशाल गौ क्रांति में कम से कम एक करोड़ लोगों का एक साथ होने का आवाहन किया .
बैठक में गौ माता से संबंधित अनेक बिंदु पर चर्चा की गई, इस मौके पर डॉ राम भूषण जी, आचार्य राकेश सेमवाल, आचार्य सुरत राम डंगवाल जी, आचार्य भारत भूषण शास्त्री जी, आचार्य संतोष खंडूड़ी, हिमालय योगी, चन्द्र भूषण आदि अनेक गौ भक्त उपस्थित रहे

#dehradunnews,#uttarakhandnews ,