(बॉलीवुड डेस्क): 'पंजाब 95' का फर्स्ट लुक जारी हो गया हैं, जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘पंजाब 95’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। पंजाब 95 का पहला लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की भूमिका निभा रहे हैं। दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फर्स्ट लुक साझा करते हुए लिखा, 'वाहेगुरुजी का खालसा वाहेगुरुजी की फतेह! टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर। पेश है पंजाब '95 का फर्स्ट लुक, मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा जी के जीवन पर आधारित एक बेहतरीन कहानी।'

#Diljit Dosanjh,#Punjab 95,#Bollywood News,#Emtertainment News,