(स्पोर्ट्स डेस्क) : टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातर नौंवीं टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की हैं। पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान में खेला गया भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल बारिश के कारण ड्रॉ पर समाप्त हुआ. टीम इंडिया ने इस तरह से दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीती, भारत ने डोमिनिका में खेला गया पहला टेस्ट पारी और 141 रन से अपने नाम किया था। टीम इंडिया ने पहली पारी में 483 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. इसके जवाब में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज 255 रनों पर ऑलआउट हो गए. इसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला. दूसरी पारी भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर घोषित की और विंडीज टीम को जीत के लिए 365 रनों का लक्ष्य दिया. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 2 विकेट खोकर 76 रन बना लिए थे लेकिन पांचवें दिन बारिश के कारण खेल शुरू नहीं हो सका जिसके चलते नतीजा ड्रॉ रहा. लेकिन बारिश ने उसकी क्लीन स्वीप करके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र के लिए कुछ महत्वपूर्ण अंक जुटाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. 

#IND vs WI,#Team India,#BCCI,#Cricket News,#IND vs WI Test 2023 ,