बागेश्वर उपचुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, रंजीत दास ने थामा भाजपा का दामन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : बागेश्वर उपचुनाव से पहले बड़ा उलटफेर हुआ हैं, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास ने भाजपा का दामन थाम लिया हैं, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने से पूर्व रणजीत दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे । पार्टी मुख्यालय में अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रणजीत दास को पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया । रंजीत दास ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। रंजीत दास ने कहा कि हमारी कई पीढ़ियां कांग्रेस से जुड़ी रही हैं। मेरे पिताजी के बतौर विधायक और मंत्री रहते मुझे भी बागेश्वर की जनता की सेवा का अवसर मिला है । लेकिन आज आत्म सम्मान को बचाने के लिए कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मै लंबे समय से प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कामों से प्रभावित होकर भाजपा में आया हूं ।
बागेश्वर उपचुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा ट्रंप कार्ड खेलते हुए कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए वहां से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रंजीत दास को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रंजीत दास ने कांग्रेस से व्यथित होकर बीजेपी की नीतियों को सरहते हुए भाजपा का दामन थामा है और उन्हें बीजेपी ज्वाइन करने के बाद पार्टी पूरा सम्मान देगी। रंजीत दास ने सदस्यता लेने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद अदा किया और कहा कि पार्टियों उन्हे जो भी जिम्मेदारी देगी वह उन जिम्मेदारियों का पूरा पालन करेगें।
#Uttarakhand Politics,#Bageshwar by-election,##cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#Dehradunnews,#Uttarakhandnews ,






