यूपी की तर्ज पर हरियाणा में भी उपद्रवियों के खिलाफ गरज रहा बुलडोजर, ढहाई गईं अवैध झुग्गियां
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आदेश पर नूंह में हुई हिंसा के बाद रोहिंयाओं और अन्य आरोपियों की ओर से किए गए अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई भी की जा रही है। माना जा रहा है कि झुग्गी-झोपड़ियों में अवैध घुसपैठिए रह रहे थे. इस दौरान भारी अर्ध सैनिक बल और पुलिस जवानों की भी मौजूदगी सहित कई विभागों के अधिकारी मौके पर रहे. इस मामले में अब तक 93 केस दर्ज किए गए हैं जबकि 176 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बताया जा रहा है कि इन रोहिंग्याओं ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था. इतना ही नहीं शुरुआती जांच में ये लोग हिंसा में में शामिल पाए गए. ऐसे में पुलिस ने बुलडोजर से 200 से अधिक झुग्गियां को गिरा दिया. बुलडोजर का एक्शन करीब 4 घंटे तक चला. बता दें कि शुक्रवार को भी दिन भर अलग-अलग जगहों पर बुलडोजर की कार्रवाई जारी रही. वहीं, जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद रहीं. अलग-अलग इलाकों में अब तक 50 से 60 निर्माण तोड़े जा चुके हैं. गिरफ्तारी के डर से कई लोग भाग गए हैं.
#India News#Nuh Violence,#Haryana News,#Haryana Violence,#,







