पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान तोशाखाना मामले में गिरफ्तार
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में दोषी पाया गया है. कोर्ट ने उन्हें तीन साल की कैद की सजा के साथ ही 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. इमरान खान को लाहौर से गिरफ्तार किया गया है. इस सजा के ऐलान के बाद अब इमरान खान के अगले पांच साल तक चुनाव लड़ने पर भी पाबंदी लगा दी गई है. तोशाखाना का मामला अगस्त 2022 में सुर्खियों में आया था तोशाखाना केस में इमरान पर आरोप है कि प्रधानमंत्री पद का दुरुपयोग करते हुए राज्य के कब्जे वाले उपहारों को गलत तरीके से बेचा, जिसकी कीमत 50 करोड़ से अधिक था. इमरान के साथ ही तोशखाने मामले में उनकी पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है. अदालत के फैसले के बाद इस्लामाबाद पुलिस ने पंजाब पुलिस की मदद से इमरान को उनके लाहौर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। इमरान के परिवार ने यह जानकारी दी।
#Pakistan,#Pakistan News,#Imran Khan,#mran Khan Arrest:,







