वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में भारतीय विमेंस टीम ने गोल्ड जीतकर जीतकर रचा इतिहास
(स्पोर्ट्स डेस्क): वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने गोल्ड जीतकर जीतकर इतिहास रच दिया, भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने मेक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता और भारत के लिए 42 साल के सूखे को खत्म कर दिया। इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार भारत गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हुआ है. साल 1931 में पहली बार इस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने कोलंबिया को 220-216 से पराजित किया, जबकि क्वार्टर फाइनल में चीनी ताईपे पर कड़े संघर्ष में 228-226 से जीत हासिल की। इससे पहले विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के रिकर्व वर्ग में भारत चार बार और गैर-ओलंपिक कंपाउंड वर्ग में पांच बार फाइनल में हार चुका है।
भारतीय टीम को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा "भारत के लिए यह गर्व का क्षण है, क्योंकि हमारी असाधारण कंपाउंड महिला टीम ने बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। हमारे चैंपियंस को बधाई! उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह उत्कृष्ट परिणाम आया है।"
#Archery,#World Archery Championship 2023,#sports News,#Indian Women Team Wins Gold In World Archery Championship 2023,







