(बॉलीवुड डेस्क): कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में नजर आएंगी. हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रनौत का फर्स्ट लुक जारी हुआ है, जिसको एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंडस्टाग्राम अकाउंट पर से शेयर किया है। कंगना के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। 'चंद्रमुखी 2' साल 2005 में रिलीज हुई रजनीकांत की हॉरर-कॉमेडी 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है. ‘चंद्रमुखी 2’ से अपने पहले लुक को शेयर करते हुए एक्ट्रेस कैप्शन में लिखती हैं ‘सुंदरता और मुद्रा जो हमारा ध्यान खींच लेती है! पेश है चंद्रमुखी 2 से चंद्रमुखी के रूप में कंगना रनौत का ईर्ष्यापूर्ण, प्रभावशाली और भव्य फर्स्ट लुक ‘।  मेकर्स ने अलग-अलग भाषाओं में फिल्म का पोस्टर जारी किया है

#Bollywood News,#Kangana Ranaut Chandramukhi 2,#Kangana Ranaut,#Chandramukhi 2,