लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)  : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंचायती राज विभाग के कार्यक्रमों/योजनाओं की समीक्षा की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. सीएम योगी ने राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में संचालित ग्राम सचिवालयों को हाई स्पीड इंटरनेट सेवा से लैस करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि ग्राम सचिवालय परिसर के 50 मीटर परिधि में आम जन के उपयोग के लिए वाई-फाई की सुविधा भी मुहैया कराई जाए। हर गांव डिजिटल सुविधा युक्त हो। इस संबंध में आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जाय ।

#UP News,#CM Yogi,#Lucknow News,,