लखनऊ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा हैं, विधानभवन और लोक भवन के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं वही मानसून सत्र के हंगामेदार होने की आसार हैं, विपक्षी दलों ने राज्य सरकार को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिजली की समस्या जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है.  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा सत्र के दौरान सदस्यों को बाढ़ और सूखे के हालात से निपटने के लिए चर्चा करने का आह्वान किया है.  सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि बीते कुछ समय से सकारात्मक चर्चा व सृजनात्मकता के लिए विधानसभा जानी जाती है. यूपी विधानसभा में अच्छी चर्चा तमाम मतभेदों के बाद भी होती है.सदन में चर्चा-परिचर्चा की एक समृद्ध परंपरा को बढ़ाने में विपक्ष से योगदान देने का भी सीएम ने आग्रह किया और कहा कि सदन की गरिमा में वृद्धि हो. 

#UP Assembly,#UP News,#UP Monsoon Session,