(स्पोर्ट्स डेस्क): टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को 2 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ ही टीम इंडिया पांच मैच की सीरीज में 0-2 से पीछे हो गई है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 152 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने आठ विकेट खोकर 18.5 ओवर में 155 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का भारत का फैसला गलत साबित होता दिखा, भारत के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे. भारत के लिए सबसे ज्यादा 51 रन तिलक वर्मा ने बनाए, पनर ईशान किशन ने 23 गेंद की अपनी पारी में अकील हुसैन को एक छक्का भी जड़ा लेकिन रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर आउट हो गए. शुभमन गिल (7) एक बार फिर नाकाम रहे. वहीं, उपकप्तान सूर्यकुमार यादव भी एक रन बनाकर रन आउट हो गए. संजू सैमसन (7) भी कुछ खास नहीं कर सके हार्दिक ने तीन और चहल ने दो विकेट लिए। वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन ने 67 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड और अल्जारी जोशेफ ने दो-दो विकेट लिए। सीरीज जीतने के लिए भारत को बाकी तीनों मैच अपने नाम करने होंगे। वहीं, वेस्टइंडीज अब एक और मैच जीतते ही सीरीज अपने नाम कर लेगा।

#IND vs WI,#BCCI,#Cricket News,#Team India,#India vs West Indies,#IND Vs WI 2nd T20,