(बॉलीवुड डेस्क): करण जौहर के डायरेक्शन में बनी ये ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है. इसी के साथ  ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई भी कर रही है. फिल्म को मिल रहे दर्शकों का प्यार देख रणवीर और आलिया दोनों उत्साहित हैं। 28 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर करण ने खुशी जाहिर की है। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक केमेस्ट्री ने दर्शकों के दिलों को छुआ है. इसी के साथ ये फिल्म जमकर कमाई भी कर रही है. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो करण जौहर के डायरेक्शन और इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित है. 

#RARKPK,#Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani,#Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Day 10,#Alia Bhatt and Ranveer Singh,Alia Bhatt,#Ranveer Singh#,