धामी सरकार ने बढ़ाई तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि को बढ़ा दिया गया हैं, अब तीलू रौतेली पुरस्कार के नाम से दिए जाने वाले पुरस्कार की धनराशि को 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की राशि में 30 हजार रुपये की वृद्धि कर दी गई है। अब इसे 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है।
#Tilu Rauteli Awards,#cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#dehradunnews,#uttarakahndnews,







