लखनऊ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए बड़ी कार्य योजना बनाई है. योगी सरकार ने साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए सभी जनपदों के लिए मोबाइल नं एवं ईमेल आईडी जारी किया हैं। अगर आप साइबर ठगी के शिकार हुए है या फिर कोई E-Commerce कंपनी पैसे लेकर सामान deliver नहीं कर रही तो आप अपने जिला के साइबर क्राइम थाने या 1930 पर शिकायत कर सकते हैं। जिससे आने वाले समय में न सिर्फ साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी आसान होगी बल्कि साइबर अपराध पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जायेगा। भविष्य में साइबर क्राइम की चुनौतियों को देखते हुए सभी प्रकार के संसाधनों से लैस किया जा रहा है.

#Cyber Crime,#UP News,#CM Yogi,#Yogi Adityanath,#UP Police On Cyber Crime,