रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' 10 अगस्त को होगी रिलीज, दो शहरों में फिल्म देखने के लिए हुई छुट्टी घोषित
(बॉलीवुड डेस्क): रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' 10 अगस्त को रिलीज होने जा रही है और सुपरस्टार की इस बड़ी फिल्म का इंतजार देश भर के फैंस कर रहे हैं. इस फिल्म के जरिए रजनीकांत 2 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. यही वजह है कि साउथ सुपरस्टार के फैंस इस फिल्म को किसी त्योहार की तरह सेलीब्रेट कर रहे हैं. चेन्नई और बेंगलुरु में फिल्म का क्रेज देखते हुए कई ऑफिस में कर्मचारियों के छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है, फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ जैकी श्रॉफ, शिवा राजकुमार, सुनील, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, मिर्ना मेनन, योगी बाबू और विनायकन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
#Bollywood News,#Rajinikanth,#Jailer,







