खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): लोकसभा में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर आज से चर्चा शुरू हो गयी हैं . राहुल गांधी की जगह जब कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की, उन्होंने कहा कि यह बात संख्या की नहीं थी, यह मणिपुर पर इंसाफ की बात है.  मणिपुर आज इंसाफ मांगता है. बता दें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब 10 तारीख को पीएम मोदी देंगे. मोदी सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा तीन दिन तक होगी.  वहीं इस चर्चा के दौरान बीजेपी की ओर से 5 मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमन, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और किरेन रिजीजू सहित और 10 सांसद बहस में हिस्सा लेंगे. इन सांसदों में निशिकांत दुबे, राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, रमेश बिधूड़ी, हिना गावित शामिल हैं.बीजेपी की ओर से बहस की शुरुआत निशिकांत दुबे करेंगे. आपको बता दें मोदी सरकार के खिलाफ आने वाला ये पहला अविश्वास प्रस्ताव है. आजादी के बाद से अब तक 27 बार केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, लेकिन सिर्फ एक बार ही पास हुआ. जुलाई 1979 में पीएम मोरारजी देसाई ने वोटिंग से पहले इस्तीफा दे दिया था, जिस वजह से उनकी सरकार गिर गई. आखिरी बार अविश्वास प्रस्ताव 20 जुलाई 2018 को आया था. बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास लोकसभा में स्पष्ट बहुमत है. कुल 538 सांसदों में से 365 सरकार के साथ हैं और इसके खिलाफ रहने वाले सांसदों की संख्या 156 है.

#Lok Sabha No Confidence Motion,#No Confidence Motion,#Parliament Monsoon Session,