(स्पोर्ट्स डेस्क): टीम इंडिया को आज होने वाले तीसरे टी20 मैच को किसी भी हाल में जीतना होगा. 5 मैचों के टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को हरा दिया. टीम इंडिया को सीरीज में बने रहने के लिए तीसरा टी20 हर हाल में जीतना होगा. सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही है. टीम इंडिया को इस सीरीज के पहले मैच में मेजबान टीम ने 4 रनों से हराया था. वहीं, वेस्टइंडीज ने गुयाना को प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच को 2 विकेट से जीता था , भारत को अगर इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज में बने रहना है तो उसे हर हाल में तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतना ही होगा. लगातार दो हार के बाद तीसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं.

#India vs West Indies,#IND vs WI 3rd T20,#IND vs WI,#BCCI,#Sports News,#Cricket News,#Team India,