बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने अपना नामांकन किया दाखिल
बागेश्वर /देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने आज अपना नामांकन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा मौजूद रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के नामांकन के बाद नुमाइशखेत मैदान पर चुनावी सभा आयोजित की गई। चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि स्व. चंदन राम दास को वह भुला नहीं सकते हैं। वह उन्हें छोटा भाई मानते थे। उनका एकाएक चला जाना उत्तराखंड के साथ ही बागेश्वर के लिए भी अपूरणीय क्षति है, जिसे वोट में बदलें और चंदन की पार्वती को विजयी बनाएं। विपक्षी दल ने कोई विकास नहीं किया, वोटबैंक की राजनीति की, झूठे वायदे करते हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। बागेश्वर की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन रामदास को ऐतिहासिक जीत के साथ श्रद्धांजलि देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस उपचुनाव की दो महीने से तैयारी में जुटी है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि चंदन की पार्वती को विजयी बनाएं। स्व. चंदन राम दास को बागेश्वर की हमेशा फिक्र थी। विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्हें आगे बढ़ाना है।
#Bageshwar By-Election,#cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#Dehradunnews,#uttarakhandnews ,







