गन्ना भुगतान को लेकर राकेश टिकैत ने बुढ़ाना में निकाली ट्रैक्टर यात्रा
मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता बुढ़ाना शुगर मिल पर बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भुगताननहीं किया जा रहा हैं, जिसके चलते शनिवार को भाकियू नेता राकेश टिकैत की अगुवाई में बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न होने के विरोध में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाल कर अपनी आवाज बुलंद की. राकेश टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 20 दिनों में किसानों के गन्ने का भुगतान मिल नहीं करती है तो यहाँ का किसान मिल को अपना गन्ना ना देकर डीएम कार्यालय पर डालने का काम करेगा मिल में तालाबंदी कर फैक्ट्री के गेट को वेल्ड कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह धरना चलेगा एवं किसानों ने निर्णय लिया है कि हम इस शुगर फैक्ट्री को गन्ना नहीं देंगे, इनको 20 दिन का टाइम दिया है यदि भुगतान नहीं होता है तो गन्ना डीएम के यहां पर जाएगा और जिले में संघर्ष होगा। उन्होंने कहा कि एक बीजेपी का एजेंडा चलाया जा रहा है। खाप पंचायत को तोडऩे का काम हो रहा है। हम यहां वोट या पार्टी की नहीं सिर्फ किसान की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर क्रांति की धरती रही है, अब एक संघर्ष होगा।यहां पर बहुत दिन से आंसू गैस के गोले नहीं चले। एक आंदोलन होगा, जिस दिन इस पूरे प्लांट को बंद करेंगे, गेट पर वेल्डिंग लगाकर तालेबंदी की जाएगी।
#UPNews#RakeshTikait#Muzaffarnagar tractor march#MuzaffarnagarNews#BKU#Bhakiyu,







