देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आज सोमवार को कैंट विधानसभा कार्यालय में विधायक सविता कपूर द्वारा वोटर चेतना महाअभियान को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियो के साथ बैठक की । विधायक सविता कपूर ने बताया की प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ता कैम्प लगाकर नव मतदाताओं को एवं अन्य लोगो को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जागरूक  करें उन्होंने कहा की वोटर चेतना महाअभियान को और अधिक सफल बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर ले जाया जाएगा।  विधायक सविता कपूर ने बताया की मोदी सरकार ने पिछले लगभग 10 वर्षो में देश हित में और आम जन मानस के लिए सैकड़ो कार्य किये है मतदाता कैंपो में भी लोग हमसे जुड़ रहे है और आगामी चुनावों में भी प्रचण्ड बहुत की सरकार देश को मिलेगी।

इस अवसर पर महानगर बी.एल.ए 1 उदय सिंह पुण्डीर, बबिता सहोत्रा, हरीश कोहली, सुमित पांडेय, विनोद रावत, संजय अरोरा, विजय गुप्ता, शेखर नौटियाल, पार्षद अमिता सिंह, संजय सिंघल, सुरेन्द्र कुकरेजा, सोनू कुकरेजा आदि लोग मौजूद रहे ।
 

#voter warenesscampaign#BJP#MLASavitaKapoor#dehradunnews#uttarakhandnews ,