देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): देहरादून की रहने वाली 9 वर्ष की जैस्मीन सिंह पावरलिफ्टिंग जगत का उभरता हुआ सितारा बनती जा रही हैं। उन्होने छोटी से उम्र में ही अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 9 साल की छोटी सी उम्र में जहां बच्चे खिलौनों से खेलना पसंद करते हैं, वहां जैस्मिन पावरलिफ्टिंग में मेडल पे मेडल जीत रही हैं। 3 सितम्बर 2023 को हुई 23वीं उत्तराखंड राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जैस्मीन ने गोल्ड मेडल जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सब जूनियर वर्ग में खेलने वाली जैस्मीन ने बेंचप्रेस में 25 किलो वजन उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया। डेडलिफ्ट में 50 किलो वजन उठाकर पहले स्थान और नया रिकॉर्ड बनाया गया है। स्क्वाट में 40 किलो वजन उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया। 


इस तरह  कुल 110 किलोग्राम वजन उठाकर पहली विजेता रही। ये चैंपियनशिप श्री हरि वाटिका, तुनवाला रोड, रायपुर देहरादून में अर्जुन गुलाटी द्वार अयोजित की गई थी। जैस्मीन की इस उपलब्धि से बाकी लड़कियाँ भी प्रेरित हो रही हैं। 

#dehradunnews#uttarakhandnews#powerlifting ,