(बॉलीवुड डेस्क): शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म जवान की रिलीज से पहले तिरूपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की, इस दौरान शाहरुख की बेटी सुहाना भी  उनके साथ तिरुपति गयी .  शाहरुख की फिल्म जवान का ट्रेलर आ चुका है और फिल्म 7 सिंतबर को सिनेमा हॉल्स में रिलीज होगी. शाहरुख का तिरुपति मंदिर में दर्शन करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना और एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में शाहरुख खान नयनतारा और सुहाना के साथ भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेते नजर आए.

#ShahRukhKhan#JawanRelease#Jawan#BollywoodNews #Shah RukhKhanTirupati,